rajasthannewstrack
Other देश/दुनिया राजस्थान समाचार

भारत माता सपूत शहीद राजेन्द्र प्रसाद को अंतिम विदाई,

भारत माता सपूत शहीद राजेन्द्र प्रसाद को अंतिम विदाई,

पैतृक गांव मालीगांव में  किया गया अंतिम संस्कार,

सुबेदार राजेन्द्र को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, सेना की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ आर्नर,

हजारों मां बहनों ने भी लाड़ले को दी नम आंखों से अंतिम विदाई,

जगह-जगह लहराता रहा तिरंगा,

देश भक्ति के गीतों से गुंज उठा गांव

झुंझुनूं के वीर सपूत बेटे शहीद सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।  नौ साल के बेटे अंशुल भाम्बू ने मुखाग्नि दी। गमगीन माहौल ने शहीद राजेन्द्र प्रसाद अंतिम विदाई दी गई। सेना की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ आर्नर दिया।
जब पार्थिव देह उनके गांव पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बेटियां अपने पिता को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हो गई। घर पर पति का शव देखकर वीरांगना के सब्र का बांध टूट गया। वह जोर जोर से पति को याद कर रोने लगी और बेसुध हो गई। झुंझुनूं के मालीगांव सूबेदार राजेंद्र जम्मू कश्मीर के राजोरी में गुरुवार को शहीद हो गए थे। शहीद की पार्थिव देह देर रात को चिड़ावा पहुंची थी। इसके बाद तिरंगा यात्रा के साथ गांव लाया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि प्रदान की।
शहीद राजेन्द्र प्रसाद की बड़ी बेटी प्रिया ने कहा कि उसको और पूरे परिवार को पापा की शहादत पर गर्व है। बेटी ने अपनी बहन साक्षी,  भाई और दादी को सम्भाला। बेटी जब पार्थिव देह घर पहुंची तो घर का माहौल गमगीन हो गया। इस मौके पर बड़ी बेटी ने पूरी हिम्मत दिखाई और अपनी मां और दादी को भी सम्भाला।

तीन घंटे 20 मिनट में पहुची पार्थिव देह

शहीद राजेन्द्र प्रसाद की पार्थिव देह देर रात को दिल्ली से चिड़ावा आ गई थी। इसके बाद सुबह 8.20 पर चिड़ावा से रवाना हुई और करीब साढ़े 11 बजे पैतृक गांव पहुंची।  चिड़ावा से बगड़ तक पूरे रास्ते में शहीद के सम्मान में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। जगह जगह स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण भी तिरंगा लेकर खड़े हुए थे। तिरंगा यात्रा देश भक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। लोगों ने जमकर देश भक्ति के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। युवाओं देश भक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा था।

गांव में दो दिनों से नहीं बना खाना, सभी गमगीन
शहीद राजेन्द्र प्रसाद गुरुवार को शहीद हो गए थे। गुरुवार देर रात को शहीद होने की सूचना गांव के कुछ खास लोगों क पास ही थी। इसके बाद शुक्रवार को पूरे गांव को पता चल गया था। जैसे गांव में राजेन्द्र प्रसाद के शहीद होने का पता चला तो पूरे गांव में शोक लहर दौड गई। गांव के लोग शहीद के घर एकत्रित हो गए। पूरे गांव में शुक्रवार से खाना ही नहीं बना, बेटे की शहादत को लेकर सभी गमगीन है। शहादत को लेकर गर्व भी है। काफी संख्या में महिलाएं भी शहीद राजेन्द्र प्रसाद के घर पर मौजूद है।
दो दिनों से गांवों की गलियां सूनी थी। हर कोई शहीद के घर की तरफ ही जा रहा था। शनिवार सुबह से ही प्रशासन और लोगों का शहीद के घर पर जमावड़ा था। काफी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंचे।

लाडले की राह में बरसाए फूल
मालीगांव के बेटे राजेन्द्र प्रसाद की शहादत को लेकर पूरे गांव में गम का माहौल, लेकिन गर्व भी है। सुबह से ही पार्थिव देह को आने का इंतजार हो रहा था। शहीद राजेन्द्र प्रसाद की पार्थिव देह जैसे ही गांव में प्रवेश की तो बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा छतों पर खड़े हो फूल बरसाए। लोगों ने शहीद राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे है, भारत माता की जय के नारे लगाए। बेटे की शहादत को ग्रामीणों ने सलाम किया।

तिरंगाा हाथ में यह पापा के अंतिम दर्शन

शहीद राजेंद्र प्रसाद के तीनों बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर अपने पापा के अंतिम दर्शन किए। बड़ी बेटी प्रिया, छोटी बेटी साक्षी और बेटे के हाथों में तिरंगे थे। तीनों ने बड़े ही गर्व से तिरंगे को सीने पर लगाया और अपने पापा के दर्शन किए। शहीद राजेन्द्र प्रसाद के घर पर पार्थिव देह पहुंची। उनकी पत्नी तारामणी, श्रवणी, बेटी प्रिया, साक्षी, पिता बदरूप्रसाद, छोटे भाई राजेश को अंतिम दर्शन कराए गए। उस  वक्त माहौल बहुत गमगीन हो गया। सभी अपने लाड़ले को तिरंगे में लिपटा देखकर जोर जोर से रोने लगे। बेटी ने कहा कि पापा के जाने का गम बहुत है, लेकिन गर्व भी बहुत है कि पापा ने आज अपने पिता और हमारा सब का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया। देश के लिए शहादत  दी है। ये बहुत ही गर्व की बात है। बेटी की आंखों से आंसू छलक रहे है। बेटी पिता पर गर्व कर रही है। यह पल हर कोई के लिए दुख भरा था। बेटी की हिम्मत को देखकर सभी के आंखों में आंसू छलक आए।

Related posts

जीरे की फसल खराबे का जायजा लिया मंत्री हेमा राम चौधरी ने, किसान परेशान अब सरकार से गुहार

rajasthannewstrack

सीकर-फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सै.दर्ज,मौसम विभाग ने भी जारी किया ऑरेंज अलर्ट,

rajasthannewstrack

भोरड़ा में ज्वैलर्स शोरूम में डकैती की वारदात का पर्दाफाश भाद्राजून पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

rajasthannewstrack

7354 अवैध अफीम के पौधे बरामद

rajasthannewstrack

नाबालिक ने गैंगरेप व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मौत को लगाया गले

rajasthannewstrack

मंत्री कैलाश चौधरी ने पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात: रिफाइनरी व तेल कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की रखी मांग

Admin

Leave a Comment